फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Judo coach Uttam Dodd transferred to Bilaspur

Una News: जूडो कोच उत्तम डोड का बिलासुपर के लिए तबादला

Fri, 11 Jul 2025 06:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
Judo coach Uttam Dodd transferred to Bilaspur
खिलाड़ियों के उत्साह पर फेरा पानी
विज्ञापन

अचानक तबादला होने से राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों पर पड़ेगा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना जिला में जूडो खेल को पहचान दिलाने वाले कोच उत्तम डोड का अचानक तबादला बिलासपुर के लिए कर दिया है। तबादला होने से न केवल खिलाड़ियों के उत्साह पर पानी फिर गया, बल्कि उनके सपनों को भी झकझोर कर रख दिया है। खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में इस फैसले को लेकर मायूसी है। बता दें कि उत्तम डोड ऊना जिले के एकमात्र जूडो कोच हैं और पिछले डेढ़ साल से लगातार स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे थे। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने न केवल तकनीकी रूप से निखार हासिल किया, बल्कि हाल ही में 8 गोल्ड मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन किया। यही नहीं अब यही खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की तैयारी में जुटे थे, लेकिन कोच के अचानक तबादले ने उनकी तैयारियों को बीच में रोक दिया। अब जबकि ये खिलाड़ी ऊना का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं तो कोच के बिना उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जूडो खिलाड़ियों और अभिभावकों में सागर, मुस्कान, इंशात, केशव, जसलीन कौर, शालू सहित अन्यों ने कहा कि जिस वक्त उन्हें कोच की सबसे ज्यादा जरूरत है, उसी समय उनका तबादला कर दिया गया। उन्होंने कहा कि तीन साल बाद कोच मिला था और अब सिर्फ डेढ़ साल में तबादला कर दिया गया है। इससे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के ठीक पहले कोच का जाना हमारी परफॉर्मेंस को प्रभावित करेगा। अगर कोच नहीं रहे तो प्रैक्टिस भी ठप हो जाएगी। पहले भी जब कोच नहीं था तो जूडो मैट तक हटा दिए गए थे। अब फिर वैसी ही स्थिति बनती नजर आ रही है। खिलाड़ी इंशात का कहना है बिना कोच आगे की तैयारी मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल ही में खेल छात्रावास के ट्रायल दिया है। अगर चयन हो भी गया तो बिना मार्गदर्शन के खुद को निखारना मुश्किल होगा। खिलाड़ियों ने प्रदेश सरकार से गुजारिश की है कि या तो तबादला रद्द किया जाए या जल्द से जल्द नए कोच की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed