{"_id":"686132ecc365b10d9d0e633b","slug":"jogi-panga-will-become-a-new-industrial-hub-after-basal-vivek-una-news-c-93-1-una1002-157711-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसाल के बाद जोगी पंगा बनेगा नया औद्योगिक हब : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसाल के बाद जोगी पंगा बनेगा नया औद्योगिक हब : विवेक
विज्ञापन
कहा- कुटलैहड़ के युवाओं को रोजगार देना कानूनी और नैतिक कर्तव्य
बसाल में विधायक विवेक शर्मा की उद्योगपतियों के साथ हुई अहम बैठक
कहा- उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगाग में दें प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए रविवार को बसाल औद्योगिक क्षेत्र में अहम बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विधायक विवेक शर्मा ने की। बसाल के प्रमुख उद्योगपतियों और इंडस्ट्री यूनिट मालिकों ने बैठक में हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और बाहरी निवेश को प्रोत्साहित करना रहा।
विवेक शर्मा ने स्पष्ट कहा कि कुटलैहड़ के युवाओं को रोजगार देना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक कानूनी और नैतिक कर्तव्य भी है। उन्होंने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वे अपने उद्योगों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दें। कुटलैहड़ के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं। यदि उन्हें अपने घर-द्वार पर रोजगार मिलेगा तो क्षेत्र की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी और युवा बाहर जाने से बचेंगे। विधायक शर्मा ने बताया कि बसाल औद्योगिक क्षेत्र की सफलता को देखते हुए सरकार अब जोगी पंगा, बॉल में एक नया औद्योगिक हब विकसित करने जा रही है। इसके लिए लगभग 300 कनाल भूमि को चिह्नित किया जा चुका है। जहां बिजली, पानी, सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। क्षेत्र में टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मा जैसे उद्योगों में निवेश को प्राथमिकता दी जाएगी।
विधायक ने सभी स्थानीय उद्यमियों से आह्वान किया कि वे इस पहल का हिस्सा बनें और बाहरी राज्यों के बड़े निवेशकों को भी यहां निवेश के लिए प्रेरित करें। हम केवल रोजगार नहीं देंगे, बल्कि योग्य व कुशल मानव संसाधन तैयार करेंगे, जो कुटलैहड़ का नाम देशभर में रोशन करेंगे। बैठक में मौजूद उद्योगपतियों ने विधायक के विचारों का समर्थन किया और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की प्रतिबद्धता जताई। विधायक शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से उद्योगपतियों को जल्द मंजूरी प्रदान की जाए और किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या तकनीकी अड़चन तुरंत दूर की जाए।