{"_id":"69f1048da287cf5a7b0a03fb","slug":"je-was-delaying-payment-department-suspended-him-una-news-c-93-1-una1025-189838-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भुगतान में देरी कर रहा था जेई, विभाग ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भुगतान में देरी कर रहा था जेई, विभाग ने किया सस्पेंड
Wed, 29 Apr 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जल शक्ति विभाग ऊना में ब्लॉक संसाधन समन्वयक (बीआरसी) के भुगतान में देरी को लेकर कनिष्ठ अभियंता (जेई) को सस्पेंड कर दिया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के हस्तक्षेप के बाद जल शक्ति विभाग ने तुरंत हरकत में आते हुए मंगलवार को कनिष्ठ अभियंता को सस्पेंड किया है।
विभाग की मुख्य अभियंता अंजू शर्मा ने कहा कि जल शक्ति उपमंडल नंबर-एक ऊना में तैनात कनिष्ठ अभियंता (जेई) रवि कुमार के खिलाफ बीआरसी को भुगतान में लापरवाही का मामला सामने आया है। अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 तक बीआरसी के वेतन भुगतान के लिए राशि पहले ही जारी की जा चुकी थी, इसके बावजूद संबंधित कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया गया। जल जीवन मिशन से जुड़े कर्मचारियों और बीआरसी को वेतन देनेे के लिए विभाग ने 21 अप्रैल को 8.40 लाख रुपये जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) ऊना के खाते में जमा करवा दिए थे। बजट उपलब्ध होने के बावजूद भुगतान रोकने का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे में कनिष्ठ अभियंता को नोटिस जारी किया था। दूसरी ओर उपमुख्यमंंत्री के हस्तक्षेप की बात सामने आते ही जल शक्ति विभाग ऊना के आलाधिकारियों ने तुरंत हरकत में आते हुए कनिष्ठ अभियंता को सस्पेंड कर दिया है।
बीआरसी पिछले छह महीनों से अपने भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। मामले के उजागर होने के बाद मुख्य अभियंता अंजू शर्मा ने सभी लंबित भुगतान तुरंत जारी करने के निर्देश दिए हैं। शर्मा ने इस मामले की कार्रवाई रिपोर्ट दस दिन के भीतर मुख्यालय भेजने को कहा गया है। चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की देरी करने वाले अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
कनिष्ठ अभियंता को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उसे नोटिस भेज सात दिनों में जवाब मांगा गया है।
-ललित कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, ऊना
इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस प्रकार की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सरकार सख्ती से पेश आएगी।
-मुकेश अग्निहोत्री, उपमुख्यमंत्री