फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jal Shakti Department in the dock for the second time for theft in Ganu Mandwara scheme

Una News: गणु मंदवाड़ा योजना में दूसरी बार चोरी से जल शक्ति विभाग कटघरे में

Sun, 19 Apr 2026 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 Apr 2026 07:22 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Department in the dock for the second time for theft in Ganu Mandwara scheme
दौलतपुर चौक (ऊना)। गणु मंदवाड़ा पेयजल योजना में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। एक ही सप्ताह में दूसरी बार चोरी होने से जहां चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे, वहीं जल शक्ति विभाग की कार्यशैली भी सीधे तौर पर कटघरे में खड़ी हो गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले हुई पहली चोरी के बाद विभाग ने न तो सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की और न ही संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई। नतीजा यह रहा कि चोरों ने फिर उसी योजना को निशाना बनाते हुए दूसरी बार शुक्रवार को चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर योजना से केबल तार, स्टार्टर और वोल्ट मीटर चुरा ले गए। लगातार एक ही जगह को टारगेट किया जाना इस ओर इशारा करता है कि मामला सामान्य चोरी का नहीं बल्कि सुनियोजित गिरोह की करतूत हो सकता है।
विज्ञापन


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हाई वोल्टेज उपकरणों को भी चोर बिना किसी डर के उखाड़ ले जा रहे हैं। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है बल्कि यह भी साफ हो रहा है कि अपराधियों में कानून का खौफ लगभग खत्म हो चुका है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि पहली घटना के बाद ही विभाग सक्रियता दिखाता तो दूसरी वारदात को रोका जा सकता था। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही ने चोरों के हौसले और बढ़ा दिए। इसका सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता जोगिंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल स्कीमों पर पंप ऑपरेटरों की कमी के चलते रात के समय कोई तैनाती नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि स्कीम से सामान चोरी होने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई थी लेकिन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कीम को दोबारा चालू कर दिया ताकि लोगों को पानी के लिए जूझना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed