फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jairam Thakur is busy commenting on CM: Vivek Sharma

जयराम ठाकुर सीएम पर टिप्पणी करने में रहते व्यस्त : विवेक शर्मा

Sun, 31 Aug 2025 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Jairam Thakur is busy commenting on CM: Vivek Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। विधायक विवेक शर्मा ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शीशे के घरों में रहने वाले दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। विवेक शर्मा ने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की हर गतिविधि पर टिप्पणी करने में व्यस्त रहते हैं, जबकि स्वयं उनकी संवेदनशीलता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं। स्पष्ट किया कि जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र छोड़कर बिहार चले गए। लेकिन, सच्चाई यह है कि स्वयं जयराम ठाकुर ने ऊना मुख्यालय में भाजपा की कार्यशाला आयोजित की थी, जिसमें भाजपा के विधायक भी शामिल हुए। इसी दौरान ऊना से मात्र तीन किलोमीटर दूर स्थित सरकारी स्कूल अबादा बराना की दीवार गिर गई। इस हादसे में बच्चे और शिक्षक बाल-बाल बचे, लेकिन न तो जयराम ठाकुर और न ही कोई भाजपा विधायक वहां पहुंचे। यह विपक्ष की असंवेदनशीलता को उजागर करता है। जब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मणिमहेश में आपदा की सूचना मिली, तो उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम बीच में ही रद्द कर सीधे भरमौर का रुख किया। वहां जाकर उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर हालात का जायजा लिया। यह उनकी जनता के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed