{"_id":"69b305b3e2be05428f059c2a","slug":"jagmohan-became-the-president-of-the-senior-citizens-welfare-council-una-news-c-93-1-una1002-184540-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जगमोहन बने वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जगमोहन बने वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष
Fri, 13 Mar 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक परिषद के पदाधिकारी। स्रोत आयोजक
संतोषगढ़ (ऊना)। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद संतोषगढ़ के द्विवार्षिक चुनाव वीरवार को डॉ. राम नारायण प्रभाकर की अध्यक्षता में हुए। बैठक के दौरान मौजूदा सचिव जगमोहन सिंह वालिया ने अपने कार्यकाल में परिषद द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया गया।
डॉ. राम नारायण प्रभाकर ने अध्यक्ष पद के लिए जगमोहन सिंह वालिया के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत से स्वीकार कर लिया। इस प्रकार जगमोहन सिंह वालिया को सर्वसम्मति से वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। बैठक में बलराम महे को महासचिव व अशोक कुमार, तेजपाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी आगामी दो वर्षों तक परिषद के माध्यम से क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के हितों के लिए कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन
नवनियुक्त अध्यक्ष जगमोहन सिंह वालिया ने कहा कि परिषद के लिए स्थायी कार्यालय की व्यवस्था करने के लिए प्रशासन के साथ पत्राचार और वार्ता की जाएगी ताकि संस्था का स्थायी कार्यालय स्थापित किया जा सके। इस अवसर पर पंडित शिव किशोर वासुदेव, डॉ. राम नारायण प्रभाकर, चरण दास महाजन, राकेश चब्बा, अमर सिंह सैनी, पूर्व पार्षद चरण सिंह सैनी, भाग सिंह सैनी, अशोक कुमार, बलराम महे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।