फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jagat Singh distributed relief funds to the disaster affected people.Jagat Singh distributed relief funds to the disaster affected people.

Una News: जगत सिंह ने आपदा प्रभावितों को बांटी सहायता राशि

Sun, 15 Mar 2026 04:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:52 AM IST
विज्ञापन
Jagat Singh distributed relief funds to the disaster affected people.Jagat Singh distributed relief funds to the disaster affected people.
कहा-संकट की घड़ी में आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार
विज्ञापन

राहत राशि को डेढ़ लाख से बढ़ाकर किया सात लाख रुपये : नेगी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सर्किट हाउस ऊना में शनिवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के 59 पात्र आपदा प्रभावित परिवारों को 75 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है। सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की त्वरित सहायता के लिए विशेष राहत पैकेज तैयार किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करती रहेगी। नेगी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने आपदा राहत नीति को और अधिक जनहितकारी बनाते हुए उन परिवारों के लिए राहत राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है, जिनके घर आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पहले जहां यह सहायता राशि मात्र डेढ़ लाख रुपये थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर सात लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश का पहला राज्य बना, जहां कानून बनाकर 6,000 अनाथ बच्चों को सरकारी संरक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शिवा प्रोजेक्ट से बागवानी को मिल रहा प्रोत्साहन
नेगी के कहा कि प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत लोअर हिमाचल में विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में ऊना जिले के 14 विभिन्न स्थानों पर एचपी शिवा परियोजना को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इस परियोजना के माध्यम से जिले में अमरूद, लीची, अनार, माल्टा, मौसमी और ड्रैगन फ्रूट सहित अन्य फलों के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, अधिवक्ता अनुज धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed