फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   It is the duty of every countryman to obey the Constitution: Rajkumar

संविधान को मानना हर देशवासी का कर्तव्य : राजकुमार

Thu, 30 Jan 2025 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
It is the duty of every countryman to obey the Constitution: Rajkumar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारी (ऊना)। भारतीय जनता पार्टी ने गांव बडसाला अपर, लोअर और नारी तीन बूथों पर संयुक्त रूप में वीरवार को संविधान गौरव दिवस मनाया। कार्यकर्ता सतीश कुमार ने संविधान कैसे बना, डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने किस प्रकार इसकी रचना की, इस बारे में बताया। कहा कि प्रेम बिहारी नारायण ने इसे कलमबद्ध किया है। संविधान की मूल प्रति संसद की लाइब्रेरी में रखी गई है। देश को आजाद करवाने के लिए हर देशवासी ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में योगदान दिया है। गुलामी की जंजीरों से मुक्ति के लिए हजारों वीरों और वीरांगनाओं ने अपने जीवन की आहुति दी है। इसके अतिरिक्त हजारों क्रांतिकारी ऐसे गुमनाम हुए हैं, जिनका कहीं उल्लेख नहीं है और उन्होंने देश के लिए अपने आपको कुर्बान किया है। उन्होंने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।

मंडल अध्यक्ष राजकुमार राजू ने कहा कि संविधान को मानना हर देशवासी का कर्तव्य है। संविधान हमारे अधिकारों की रक्षा करता है। इससे हमें जीने का बल मिलता है। कहा कि यदि देश है तो हम हैं, यदि देश नहीं तो हमारा अस्तित्व ही मिट जाएगा। इसलिए हर देशवासी को राष्ट्र हित में काम करना चाहिए। किसी को दिखाने के लिए नही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed