फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Interrogation of the accused in the dispute over flying a drone in Nangal Khurd

Una News: नंगल खुर्द में ड्रोन उड़ाने पर विवाद मामले में आरोपियों से पूछताछ

Wed, 06 Aug 2025 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Interrogation of the accused in the dispute over flying a drone in Nangal Khurd
आरोपी दीपक को पुलिस हिरासत में रखा गया, जांच जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। थाना टाहलीवाल के अंतर्गत गांव नंगल खुर्द में ड्रोन उड़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपियों से पूछताछ की। घटना के समय मौके पर पकड़े गए आरोपी दीपक को पुलिस ने अपनी हिरासत में रखा हुआ है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नंगल खुर्द, तहसील हरोली निवासी सुमित शर्मा उर्फ घंटी ने शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह अपने गांव में मौजूद था। इसी दौरान रोहित कटवाल अपने दो साथियों हर्ष और दीपक के साथ गांव की एक बंद फैक्ट्री के पास ड्रोन उड़ा रहे थे। जब सुमित ने ड्रोन उड़ाने का कारण पूछा तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ बहसबाजी शुरू कर दी। सुमित का आरोप है कि रोहित कटवाल ने उस पर दरात (धारदार हथियार) से हमला किया, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद रोहित और हर्ष मौके से फरार हो गए, जबकि दीपक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। दूसरी ओर रोहित कटवाल, निवासी 96 बसंत विहार, रक्कड़ कॉलोनी, ऊना ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को अपने दो साथियों के साथ नंगल खुर्द में एक सोलर प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने गया था। इसी दौरान सुमित शर्मा ने उसे रोका और विवाद करने लगा। रोहित का आरोप है कि सुमित ने उसकी कार की चाबी छीन ली। जैसे-तैसे चाबी लेकर वह भागने लगा तो सुमित ने उसकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। रोहित ने यह भी आरोप लगाया कि सुमित के पास पिस्तौल थी और उसने फायरिंग की आवाज भी सुनी। रोहित कटवाल ने तुरंत ऊना पहुंचकर एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई। एसपी अमित यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर सुमित शर्मा, रोहित कटवाल, हर्ष और दीपक उर्फ फौजी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को सभी आरोपियों से पूछताछ की गई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed