फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Information given about implementation of Gram Panchayat Development Scheme

Una News: ग्राम पंचायत विकास योजना के क्रियान्वयन की दी जानकारी

Wed, 20 Nov 2024 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
Information given about implementation of Gram Panchayat Development Scheme
घनारी (ऊना)। ग्राम पंचायत नंगल जरियालां में वर्ष 2025-26 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। पंचायत प्रधान सीमा रानी, उपप्रधान सुशील कुमार व खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेतली की देखरेख में हुए शिविर में योजना दल को ग्राम पंचायत विकास योजना की विस्तृत रूपरेखा और इसके क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में पंचायत पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूहों के प्रधान और सचिव तथा पंचायत कर्मचारी शामिल हुए। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम विकास की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण ग्रामीण विकास के लिए आवश्यक योजनाओं की बेहतर समझ और सही क्रियान्वयन में मददगार साबित होते हैं। इस अवसर पर उपप्रधान सुशील कुमार ने प्रतिनिधियों को प्रेरित किया। कहा कि सभी गांव के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। प्रशिक्षण के दौरान योजना दल के सदस्यों ने अपने सवाल भी पूछे और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed