फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Information about NSS programs

एनएसएस कार्यक्रमों के बारे में दी जानकारी

Sat, 30 Oct 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Information about NSS programs
जिला के रायपुर मैदान एनएसएस की प्रदेश स्तरीय बैठक में एनएसएस की पुस्किता का विमोचन करते हुए उच्च - फोटो : Una
ऊना। रायपुर मैदान में शनिवार को एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों और विभिन स्कूलों के प्रधानाचार्यों की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मेें शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिक्षा निदेशक का रायपुर मैदान पहुंचने पर ऊना जिला के उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनक राज, एनएसएस के राज्य संयोजक दलीप ठाकुर, जिला संयोजक मुकेश सलारिया, राज्य सलाहकार समिति के सदस्य राजन शर्मा, लेक्चरर संघ के जिला प्रधान संजीव पराशर, पवन कुमार, रायपुर मैदान के प्रधानाचार्य सुरिंद्र कौंडल और उनकी टीम एवं विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने पहले दीप प्रज्वलित किया और उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एनएसएस के राज्य संयोजक दलीप ठाकुर, ऑब्जर्वर प्रिंसिपल अजय वशिष्ठ ने शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा को स्मृति चिह्न देकर समानित किया। शिक्षा निदेशक की धर्मपत्नी संस्कृत समन्वयक सुधा शर्मा को भी सम्मानित किया गया। एनएसएस की बैठक में आय विभिन्न कार्यक्रम अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को राज्य संयोजक दलीप ठाकुर ने एनएसएस से जुड़े कई पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सोम लाल धीमान, राजेश कौशल, नीलम कुमारी, जगजीत राणा, केडी शर्मा, एवं काफी स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस ने कोरोना काल में अनुकरणीय कार्य किया और कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मैं भी अपने छात्र जीवन में एनएसएस में रहा हूं। उन्होंने बताया एनएसएस से बच्चों को समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed