{"_id":"679e247986444206f303a8be","slug":"income-tax-departments-action-in-mubarikpur-private-industry-continues-for-the-fourth-day-una-news-c-93-1-una1002-144892-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मुबारिकपुर निजी उद्योग में आयकर विभाग की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मुबारिकपुर निजी उद्योग में आयकर विभाग की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी
विज्ञापन
गहनता से जांच में जुटी आयकर विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। मुबारिकपुर स्थित एक निजी उद्योग में आयकर विभाग की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी रही। पूरा दिन रिकाॅर्ड खंगालने की कार्रवाई जारी रही। सूत्रों की मानें तो टीम की ओर से विशेष रूप से उद्योग परिसर में चहलकदमी जारी रही। वहीं, पिछले तीन दिनों की तरह शिफ्ट ड्यूटी के लिए आने वाले सभी कर्मचारियों के फोन भी बंद करके रखे जाने की प्रक्रिया जारी रही। टीम उद्योग की विभिन्न शाखाओं से जुड़े रिकॉर्ड को काफी गहनता से जांचने में जुटी है। माना जा रहा है कि जब भी किसी उद्योग से जुड़ी सरकारी टैक्स या अन्य दस्तावेज संबंधी अनियमितताओं को लेकर कोई पुख्ता सूचना आयकर विभाग के ध्यान में आती है तो ऐसी कार्रवाई की जाती है। टीम को अनियमितताओं को लेकर कितनी जानकारी व दस्तावेज पकड़ने में सफलता मिलती है, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन, चार दिनों से लगातार आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है। इससे पहले भी उद्योगों में ऐसे छापे पड़ते रहे हैं। काम करने वाले कई कामगारों का कहना है कि उद्योगों से जुड़े व्यवसायी एक दूसरे की शिकायतें करते हैं तो ऐसे छापे मारे जाते हैं। वहीं कुछ का तो यहां तक कहना है कि कामगारों को वेतन-भत्ते देने के समय उद्योग घाटे का राग अलापते हैं। निजी उद्योग में आयकर टीम का छापा वीआईपी वातावरण में जारी है। समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की टीम ने उद्योग के अंदर डेरा डाले रखा।