फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inauguration of the gate built on Bhadrakali Marg in memory of martyr Sita Ram

Una News: शहीद सीता राम की स्मृति में भद्रकाली मार्ग पर बनाए गेट का किया लोकार्पण

Sat, 13 Dec 2025 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the gate built on Bhadrakali Marg in memory of martyr Sita Ram
शहीद वीर चक्र सीताराम की याद में लगाए  गेट का लोकार्पण करते विधायक राकेश कालिया।संवाद
दौलतपुर चौक (ऊना)। भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध के शहीद सूबेदार सीता राम टपरीयाल की याद में उनके परिवार ने दौलतपुर से भद्रकाली मार्ग पर भव्य स्मृति द्वार बनवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को इसे गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में लोकार्पित किया। टपरीयाल 1971 के युद्ध में जम्मू-कश्मीर के शकड़गढ़ सेक्टर में द ग्रेनेडियर्स की 8वीं बटालियन की एक प्लाटून का नेतृत्व कर रहे थे। दुश्मन की भीषण गोलाबारी के बावजूद उन्होंने जवानों के साथ बारूदी सुरंग पार कर चौकी पर कब्जा किया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उन्होंने पीछे हटने से इनकार किया और अपने जवानों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

उनकी वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य और गांव के टपरीयाल परिवार के लोग मौजूद रहे। विधायक राकेश कालिया ने कहा कि यह स्मृति द्वार युवाओं में देशभक्ति और सेवा की भावना जगाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed