फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inauguration of Mahayagya on Panchbhishma festival in Dera Baba Rudranand Ashram.

Una News: डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में पंचभीष्म पर्व पर महायज्ञ का शुभारंभ

Sun, 10 Nov 2024 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Mahayagya on Panchbhishma festival in Dera Baba Rudranand Ashram.
डेरा बाबा रूद्रानंद में पंच भीष्म पर्व अरणी मंथन से अ​ग्नि प्रकट करते हुए हेमा नंद महाराज  ।संव
उप मुख्यमंत्री ने पंचभीष्म महायज्ञ में शामिल हो लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुटलैहड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद गांव नारी में पंचभीष्म पर्व पर सात दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत शनिवार को हुई। प्रथम दिन डेरा बाबा रुद्रानंद धाम में लोगों ने पूजा-अर्चना करके हवन यज्ञ में भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा सुग्रीवानंद से आशीर्वाद लिया।
हर वर्ष पंचभीष्म पर्व के उपलक्ष्य पर एक सप्ताह तक चलने वाले समागम में 108 विद्वान हर दिन पाठ और पूजा अर्चना करते हैं। शनिवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा रुद्रानंद आश्रम में चल रहे पंचभीष्म महायज्ञ में सम्मिलित हुए। उन्होंने इस पावन अवसर पर डेरा बाबा रुद्रानंद के दरबार शीश नवाया और सुग्रीवानंद का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बॉक्स
मंत्रों के उच्चारण के साथ होती है अग्नि प्रज्वलित

उत्तर भारत के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में शामिल डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रमुख स्थल है। यहां यज्ञ अग्नि मंत्रों के उच्चारण (अरणिमन्थन विधि) से प्रज्वलित की जाती है। डेरा बाबा रुद्रानंद समिति की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाले इस महायज्ञ में इस बार देश-प्रदेश से करीब 300 विद्वान पंडित सम्मिलित हैं, जो सात से 15 नवंबर तक लगातार इस महायज्ञ का संचालन करेंगे। आचार्य हेमानंद महाराज के नेतृत्व में अरणिमन्थन विधि से महायज्ञ आरंभ कर इसे पूरे विधि विधान से संपन्न कराया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता रणजीत सिंह राणा एवं अशोक ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी यज्ञ में भाग लिया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में डेरा बाबा रुद्रानंद धाम जैसा बड़ा धार्मिक स्थल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed