फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inauguration of a fire station worth four crores in Tahliwal

Una News: टाहलीवाल में चार करोड़ की दमकल चौकी का उद्घाटन, जल्द बनेगा फायर सब स्टेशन

Thu, 03 Apr 2025 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 03 Apr 2025 07:39 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of a fire station worth four crores in Tahliwal
श्री गिड़गिड़ा साहिब में संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करते उपमुख्यमंत्री। -स्रोत :
टाहलीवाल (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में आठ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने टाहलीवाल में चार करोड़ से बने अग्निशमन चौकी के चार मंजिला भवन का उद्घाटन किया और इसे फायर सब स्टेशन के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैबिनेट की स्वीकृति के बाद जल्द इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस अग्निशमन चौकी में तीन फायर वाहनों की पार्किंग, ड्यूटी रूम, वर्कशॉप, कंट्रोल रूम, स्टाफ के लिए डाइनिंग हॉल, बैरक और कार्यालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उपमुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि टाहलीवाल में जल्द ही पुलिस थाना भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने श्री गिड़गिड़ा साहिब में नाबार्ड के तहत चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 4.25 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह सड़क श्री गिड़गिड़ा साहिब से श्री टाहली साहिब एवं मुख्य सड़क से श्री बाबा भर्तृहरि मंदिर और किन्नू मोहल्ला, पंजुआना-बालीवाल मार्ग को जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और आवागमन की समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘प्रसाद योजना’ में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ‘प्रसाद योजना’ के तहत माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इस राशि से धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा 250 करोड़ रुपये की लागत से मातारानी के भव्य भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार ने माता ज्वाला जी और माता नैना देवी मंदिरों के लिए भी 100-100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed