फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   in una one person injurd in a road accindent,una news road accident one injurd

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बाइक सवार घायल

Sat, 23 Jan 2021 07:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
in una one person injurd in a road accindent,una news road accident one injurd
रायंसरी में मोटरसाइकिल की टक्कर से राहगीर घायल
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रायंसरी में खेतों से घर लौट रहे व्यक्ति को सड़क के किनारे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। घायल लोगों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार घटना स्थल से बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार पुत्र सरदारी लाल निवासी गांव रायंसरी जिला ऊना ने सदर पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार शाम के समय वह और उसका चाचा खेतों से घर आ रहे थे तो एक मोटर साइकिल बड़ी तेज रफ्तारी से आया और सड़क के किनारे चल रहे उसके चाचा को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। हादसे के बाद मोटर साइकिल चालक मौके से भाग गया। घायल की पहचान यशपाल पुत्र रतन चंद निवासी गांव गांव रायंसरी जिला ऊना के रूप में हुई है। हादसे में घायल व्यक्ति की टांग टूट गई है और सिर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी मोटर साइकिल चालक संजू निवासी गांव रायंसरी जिला ऊना के विरुद्ध 279, 337 आईपीसी और 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed