फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   in una district himachal pradesh lohdi utsav will celebrate today on thoursday 13 january

जिले में आज मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व

Wed, 12 Jan 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
in una district himachal pradesh lohdi utsav will celebrate today on thoursday 13  january
ऊना में लोहड़ी पर्व पर मुगंफली की दुकान से खरीदारी करते हुए लोग।संवाद - फोटो : Una
ऊना। जिला के लोग वीरवार को आस्था व उमंग के साथ लोहड़ी का पर्व मनाएंगे। इसको लेकर घरों व बाजारों में सभी तैयारियां पूरी हैं। पंजाब से सटा हुआ जिला होने के कारण क्षेत्र में इस पर्व को लेकर खास उत्साह है।
विज्ञापन

बुधवार को लोगों ने लोहड़ी पर्व को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी की। इस दौरान मूंगफली, गज्जक और रेवड़ी की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। लोग अपने रिश्तेदारों को लोहड़ी से एक दिन पहले मुबारकबाद देने पहुंचे। शाम साढ़े छह बजे तक बाजारों में मूंगफली की खरीदारी होती रही। प्रशासन के निर्देशानुसार दुकानदारों को शाम साढ़े छह बजे दुकानें बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन

कई ग्राहकों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। लोहड़ी के दिन घरों में विशेष पकवान बनाए जाएंगे और पूजा अर्चना होगी। शाम के समय लोग आग के सामने लोग बैठकर जश्न मनाएंगे। जिन लोगों की नई शादी होती है या फिर परिवार के नन्हा मेहमान आता है। उन लोगों द्वारा विशेष रूप से लोहड़ी पर्व मनाया जाता है। देर रात तक घरों में लोहड़ी का जश्न होगा। वहीं, कल यानि शुक्रवार को मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा। लोगों द्वारा इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है। घरों में प्रसाद का वितरण होता है और लोग भंडारे आयोजित कर प्रसाद बांटते हैं। संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed