फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   in second day 6304 children vaccinated with first dose of corona vaccine in una on tuesday district

दूसरे दऩर 6304 किशोरों को लगा कोविड वैक्सीन का डोज

Tue, 04 Jan 2022 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
in second day 6304 children vaccinated with first dose of corona vaccine in una  on tuesday district
बदोली स्कूल में कोविड टीका लगवाता विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Una
ऊना। जिले में मंगलवार को 44 केंद्रों में 6304 किशोरों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। बारिश में भी वैक्सीनेशन के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को सरकारी विद्यालयों के 4001, निजी विद्यालयों के 1902 व अन्य 401 किशोरों ने कोविड वैक्सीनेशन करवाई।
विज्ञापन

जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में दो दिनों में जिला ऊना में अब तक 14,174 बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है। एक जनवरी 2004 से 31 दिसंबर 2007 तक पैदा हुए सभी किशोर टीकाकरण के पात्र हैं। विभाग की तरफ से 33,400 बच्चों को डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए वेबसाइट पर स्लॉट बुक करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ पंजीकरण ही काफी है। इसके अलावा सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जा रही है। इस संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। केंद्रों में व्यवस्था पुख्ता की गई हैं। रोजाना केंद्र बनाए जा रहे हैं। जहां विद्यार्थी कोविड वैक्सीन का डोज लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
आज इन केंद्रों में लगेगा डोज
बुधवार को रावमापा चक्कसराय, जीएचएस जुबेहड़ सरोई, रावमापा कलरूही, रावमापा कटोहड़ खुर्द, जीएचएस कुठेड़ा खैरला, रावमापा नैहरी, रावमापा बुधान, धुंदलां, अरलू, हटली, एसटीडीआर पब्लिक स्कूल गगरेट, रावमापा गगरेट, कुठेड़ा जसवालां, जीएचएस लोहारली, रावमापा खड्ड, रावमापा कुनेरन, परमार इंटरनेशनल स्कूल कैलाशनगर में कोविड वैक्सीन का डोज लगेगी। वहीं, रावमापा नंगल जरियालां, रावमापा जोह, रावमापा सलोह बेरी, एमबीएम डंगोह खास, रावमापा सनोली, नंगड़ां, जखेड़ा, स्वदेश मेमोरियल मैहतपुर, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल, रावमापा डंगोली, रावमापा रैंसरी, सैंट बीडी पब्लिक स्कूल रैंसरी, रॉक फोर्ड पब्लिक स्कूल रक्कड़, रावमापा धमांदरी व जय भारत पब्लिक स्कूल नारी में बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed