फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In Kabaddi, ITI Una defeated Pandoga by 47-22

Una News: कबड्डी में आईटीआई ऊना ने पंडोगा को 47-22 से हराया

Wed, 23 Apr 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
In Kabaddi, ITI Una defeated Pandoga by 47-22
आईटीआई ऊना में चल रही खेल प्रतियो​गिता के दौरान कबड्डी मैच में ​भिड़ते ​खिलाड़ी।संवाद
ऊना। राजकीय आईटीआई ऊना में आठवीं जिलास्तरीय राजकीय और निजी आईटीआई लड़कों व लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न मुकाबले खेले गए। जानकारी के अनुसार कबड्डी लड़कों के मुकाबले में राजकीय आईटीआई ऊना ने पंडोगा आईटीआई को 47-22 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में शोभित आईटीआई चलोला ने मैहतपुर आईटीआई को 30-21 व राजकीय आईटीआई ऊना ने बंगाणा आईटीआई को 53-40 के अंतर से पराजित किया। वाॅलीबाल मुकाबलों में मॉर्डन आईटीआई मैड़ी ने बंगाणा को 2-0, राजकीय आईटीआई ऊना ने ओप्टेक आईटीआई को 2-0, न्यू ऐंजल आईटीआई पेखूबेला ने नैहरियां आईटीआई को 2-0, राजकीय आईटीआई ऊना ने पंडोगा को 2-0, बीआरएम भलोन ने भद्रकाली को 2-0 के अंतर से पराजित किया। बैडमिंटन लड़कों में सन प्राइवेट आईटीआई बढेड़ा ने शोभित आईटीआई चलोला को 2-0 से मात दी। कबड्डी लड़कियों के मुकाबले में राजकीय आईटीआई ऊना ने राजकीय आईटीआई बंगाणा को 50-18 के स्कोर से पराजित किया। बैडमिंटन लड़कियों में राजकीय आईटीआई बंगाणा ने आईटीआई ऊना को 2-0 से पराजित किया। खो-खो लड़कियों में राजकीय आईटीआई वूमेन ऊना ने राजकीय आईटीआई ऊना को 17-0 से हराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed