फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Illegal parking happening in every street in the city

Una News: शहर में हर गली में हो रही अवैध पार्किंग

Mon, 01 Apr 2024 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking happening in every street in the city
प्रशासन और नगर परिषद नहीं कर रहा कार्रवाई, गलियों से गुजरना भी हो जाता है मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में एनएच किनारे होने वाली अवैध पार्किंग की समस्या अब शहर की गलियों और वार्डों में भी बढ़ना शुरू हो गई है। शहरवासियों की सुविधा के लिए वार्डों में रास्तों का निर्माण किया गया है, लेकिन इन रास्तों का प्रयोग निजी वाहन पार्क करने के लिए हो रहा है। ऐसे में कई स्थानों पर लोगों को रास्ते से वाहन लेकर जाना हो तो उसके लिए कड़ी मशक्त करनी पड़ रही है। इस पर नगर परिषद कोई कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है।

शहर में वाहन पार्क करने के लिए नगर परिषद की तरफ से दो पार्किंग का निर्माण किया गया है। इसके बावजूद वाहन पार्क करने के लिए लोग गलियों और रास्तों का प्रयोग कर रहे हैं। आलम यह है कि कई स्थानों पर तो अपने घर के गेट के बाहर वाहन पार्क दिए जाते हैं। इसके बाद कई-कई दिनों तक वाहन उसी स्थान पर खड़े रहते हैं। यह समस्या शहर के उन वार्डों में सबसे अधिक है, जो वार्ड एनएच के साथ सटे हुए हैं। नगर परिषद इस समस्या पर अभी तक कोई कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुई है, जबकि नगर परिषद ने साफ किया है कि रास्तों में वाहन पार्क करने की मनाही है। इसके बावजूद अवैध रूप से होने वाली पार्किंग पर लगाम नहीं लग पा रही है। वहीं, आपातकाल में एंबुलेंस व अन्य आपात वाहन वार्डों से गुजारने भी मुश्किल हो जाते हैं।
विज्ञापन


कोट्स :
गलियों और रास्तों में वाहन पार्क करना गलत है। इस पर नगर परिषद जल्द बैठक कर कोई फैसला लेगी।
पुष्पा देवी, अध्यक्ष नगर परिषद, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed