फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Illegal mining and deforestation are the root causes of disasters: Satpal Satti

आपदाओं की जड़ अवैध खनन और वन कटान : सतपाल सत्ती

Tue, 19 Aug 2025 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining and deforestation are the root causes of disasters: Satpal Satti
विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक ने घेरी सरकार
विज्ञापन

टूटे पुल, बरसों से अधर में विकास, अवैध खनन पर कार्रवाई तक नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पहाड़ों से मैदानों तक आपदाओं की असली वजह अंधाधुंध वन कटान और अवैध खनन है, जिसे सरकार संरक्षण दे रही है। सत्ती ने आरोप लगाया कि खनन प्रतिबंध के बावजूद युवा कांग्रेस का अध्यक्ष भारी मशीनरी से अवैध खनन करता पकड़ा गया, मगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि ऊना में रामपुर का पुल दो साल से टूटा पड़ा है और सरकार बजट देने में टालमटोल कर रही है। बेली ब्रिज और बारसड़ा पुल भी जर्जर हैं, लेकिन सरकार बेपरवाह है। आरोप लगाया कि आपदाओं में जनता को हुए नुकसान की सुध तक मुख्यमंत्री ने नहीं ली और न ही पीड़ितों से मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के स्थानीय नेता मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री को ऊना नहीं आने देना चाहते, क्योंकि उन्हें अपने कच्चे चिट्ठे खुलने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed