फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   If you want a job, reach ITI Una on 11th July: Bhardwaj

नौकरी चाहिए तो 11 जुलाई को पहुंचे आईटीआई ऊना : भारद्वाज

Wed, 09 Jul 2025 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
If you want a job, reach ITI Una on 11th July: Bhardwaj
ऊना। आईटीआई ऊना में 11 जुलाई को गुजरात की निजी मोटर कंपनी में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य ई. अंशुल भारद्वाज ने बताया कि यह साक्षात्कार मेकेनिक मोटर व्हीकल, मेकेनिक डीजल, मेकेनिक ट्रैक्टर, मेकेनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टयूनर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मैटल, सीओई (आटो मोबाइल), टूल एंड डाई मेकर, पीपीओ और मेकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के लिए होगा। 2020 से 2024 के बीच उत्तीर्ण अभ्यर्थी और वर्ष 2025 के अंतिम बैच के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 18-25 वर्ष तथा दसवीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत और आईटीआई में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल अधिकारी ई. सतीश कुमार ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 24 हजार 550 रुपये मासिक वेतन, 18 हजार 300 रुपये प्रतिमाह प्रशिक्षुता स्टाइपंड के साथ रियायती भोजन, आवास, वर्दी, पीपीई और सुरक्षा जूते उपलब्ध करवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed