फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   If the festival is necessary, ministers and MLAs should spend from their own accounts: Rampal

महोत्सव जरूरी तो खर्च मंत्री और विधायक अपने खातों से करें : रामपाल

Tue, 11 Nov 2025 04:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 04:25 PM IST
विज्ञापन
If the festival is necessary, ministers and MLAs should spend from their own accounts: Rampal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामपाल ने आपदा पीड़ित प्रदेश में चिंतपूर्णी महोत्सव के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। अंब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में आपदा राहत के लिए सरकार के पास पर्याप्त धन नहीं है, तब इस तरह के आयोजनों पर खर्च करना उचित नहीं है। यदि महोत्सव का आयोजन अनिवार्य ही है तो उसका सारा खर्च मंत्री और विधायक अपने निजी खातों से वहन करें। रामपाल ने आरोप लगाया कि ठेकेदार अपनी जेब से पैसा लगाकर कार्य कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी अदायगियां नहीं कर रही। किसानों से खरीदे गए गेहूं और दूध की पेमेंट अब तक लंबित है। हंबोली में दुर्घटना में मारे गए एक व्यक्ति के परिवार को मुआवजा तक नहीं मिला, जबकि परिवार कई बार गुहार लगा चुका है। कर्मचारियों को टीए-डीए नहीं मिल रहा, मिड-डे मील के लिए धन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में महोत्सव पर खर्च करना जनता के साथ अन्याय है। रामपाल ने यह भी प्रश्न उठाया कि जिन कलाकारों को लाखों रुपये खर्च कर बुलाया जा रहा है, उन्होंने आपदा के समय प्रदेश के लिए क्या योगदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed