{"_id":"68cead4c2888edffd70f1aad","slug":"husband-and-mother-in-law-father-in-law-accused-of-assault-case-registered-una-news-c-93-1-ssml1048-166182-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पति और सास, ससुर पर मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पति और सास, ससुर पर मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। महिला थाना ऊना में शुक्रवार को एक महिला ने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ लगातार तंग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला ऊना निवासी जीवन दास की पुत्री मनदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2025 में परवेश कुमार (नवाशहर, पंजाब) से हुई। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति और सास-ससुर ने मिलकर उसे तंग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने उसके शादी के सामान को जबरदस्ती या चोरी से अपने पास रख लिया।
मनदीप कौर ने यह भी बताया कि अप्रैल 2025 में जब वह अपने पति के साथ गाड़ी में कहीं जा रही थी तो नवाशहर हाईवे के पास परवेश कुमार (पति) ने गाड़ी रोककर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ मारपीट की। इस प्रताड़ना के बाद विवाहिता वर्तमान में अपने मायके में रह रही है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी पक्ष से पूछताछ की जाएगी।