फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Husband accused of murdering woman sent on police remand for four days

Una News: महिला की हत्या के आरोपी पति को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Thu, 20 Feb 2025 07:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of murdering woman sent on police remand for four days
हत्या के दौरान इस्तेमाल की रस्सी को ढूंढने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

आरोपी दिनेश को लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। थाना बंगाणा के तहत अंदरौली में महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पति को अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान आरोपी दिनेश निवासी अंदरौली को पुलिस वीरवार घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां पर पत्नी की हत्या के दौरान इस्तेमाल की गई रस्सी को ढूंढने का प्रयास किया गया। इसके अलावा पुलिस आरोपी से अन्य जानकारियां भी जुटा रही है। पिछले दिनों उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के रायपुर मैदान के कोलका अंदरोली में 35 साल की महिला के घर में घुसकर पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया था और दिल्ली भाग गया था। पुलिस टीम ने 48 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ कर सलाखों के पीछे धकेल दिया। वहीं, न्यायालय की ओर से आरोपी पति दिनेश कुमार को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड में आरोपी से और कई सुराग हाथ लगने की उम्मीद जताई जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि आरोपी को अदालत ने 22 फरवरी तक रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस आरोपी की ओर से हत्या के दौरान प्रयोग की रस्सी को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed