फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC sent five special trains for Dera Beas

Una News: एचआरटीसी ने डेरा ब्यास के लिए भेजीं पांच विशेष बसें

Mon, 31 Mar 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
HRTC sent five special trains for Dera Beas
20 लोकल रूटाें पर नहीं हुआ निगम की बसों का संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एचआरटीसी ऊना ने रविवार कोे डेरा ब्यास के लिए पांच विशेष बसें भेजीं। दूसरी तरफ 20 लोकल रूटों पर सवारियों की संख्या कम होने से बसों का संचालन नहीं हो पाया। निगम प्रबंधन सवारियों की कम संख्या के कारण इन रूटों को क्लब करके चलाने का हवाला देता है, दूसरी ओर विभिन्न रूटों पर सवारियां बसों के आने के इंतजार में बैठी रहती हैं। हालांकि, निजी रूटाें पर बसों का संचालन सुचारु रूप से चलता रहा। एचआरटीसी के लंबे रूटों पर तो रविवार को बसों का आवागमन चलता रहा, लेकिन 20 लोकल रूटों पर बसों को नहीं चलाया गया। ऐसे में जिला मुख्यालय आने-जाने वाली सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊना डिपो से जिले में करीब 70 लोकल रूटों पर बसों का संचालन होता है। इसके अलावा 30 के करीब लंबे रूटों पर बसों का संचालन होता है। इसके चलते लंबे रूटों पर रविवार को बसों का संचालन सुचारू रूप से होता रहा। डेरा ब्यास के लिए निगम की तरफ से पांच विशेष बसों का संचालन किया गया। डेरा ब्यास में चल रहे आयोजन में भाग लेने के लिए लिए गए यात्रियों को बस सुविधा का लाभ मिला है।


कोट्स
एचआरटीसी ऊना के डीडीएम ई. सुरेश धीमान ने बताया कि रविवार को लोकल रूटों पर सवारियों की संख्या कम होने के चलते 20 रूटों पर बसें नहीं चल पाई हैं। इसके अलावा जिन रूटों पर सवारियां मिलीं, उनका संचालन हुआ है। डेरा ब्यास के लिए भी पांच विशेष बसों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed