{"_id":"572204d34f1c1be776a921cb","slug":"house-burnt-in-dangoh-khas","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगोह खास में आग की भेंट चढ़ा मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंगोह खास में आग की भेंट चढ़ा मकान
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक
Updated Thu, 28 Apr 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के डंगोह खास में बुुधवार देर शाम एक स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक देर शाम डंगोह खास के प्रमोद के स्लेटपोश मकान से अचानक आग लपटें निकलने लगीं। इस पर शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। लेकिन, तब तक उसका मकान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
आग लगने का मुख्य कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है। आग की घटना में पीड़ित परिवार को करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। उधर, गगरेट से भाजपा प्रत्याशी रहे सुशील कालिया ने अग्निपीड़ित प्रमोद के घर जाकर नुकसान का जायजा लिया एवं इस दुख की घड़ी में उसे ढांढस बंधाया। साथ ही प्रशासन से मांग की कि पीड़ित प्रमोद को फौरन आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन