{"_id":"6612f6c6fa99a02a480602d8","slug":"home-guards-deployed-in-chintpurni-temple-and-gaggal-airport-removed-una-news-c-93-1-una1002-121477-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी मंदिर और गगल हवाई अड्डे में तैनात होमगार्ड हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी मंदिर और गगल हवाई अड्डे में तैनात होमगार्ड हटाए
Mon, 08 Apr 2024 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। नवरात्र शुरू होने से पहले ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को भी चाकचौबंद किया जा रहा है। मगर जिला ऊना के चिंतपूर्णी मंदिर और जिला कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर तैनात होमगार्ड जवानों को हटाकर घर भेज दिया है। यह बात हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह चौहड़िया ने कही।
उन्होंने कहा कि ऊना उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का गृह जिला है और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने होमगार्ड जवानों को 12 महीने रोजगार और नीति बनाने का वादा किया था। मगर डेढ़ साल बाद भी इस पर कुछ नहीं किया जा सका और अब चिंतपूर्णी मंदिर और गगल एयरपोर्ट से 32 होमगार्ड जवानों को सेवा से कार्यमुक्त कर घर भेज दिया गया है।
होमगार्ड को ड्यूटी से हटाने पर कड़ा एतराज जताते हुए जोगिंद्र सिंह चौहड़िया ने कहा कि एक तरफ सरकार अपने गारंटी को अमलीजामा पहनाने की बड़ी-बड़ी बातें कर रही है और दूसरी वादाखिलाफी कर होमगार्ड जवानों को बेरोजगार बना दिया है। उन्होंने सरकार से मांग किया है कि होमगार्ड जवानों के कार्य मुक्त करने के आदेश को रद्द कर पुनः तैनाती के आदेश जारी कर अपने वादे को पूरा करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर कार्य मुक्त करने के आदेश को रद्द नहीं किया तो इस चुनाव में प्रदेश के हजारों होमगार्ड, जिनमें सेवानिवृत्त हो चुके हजारों होमगार्ड परिवार सहित अपनी वोट की ताकत दिखाएंगे। कल्याण संघ के अध्यक्ष ने प्रदेश के दोनों पार्टियों से मांग किया है कि अपने चुनावी घोषणा पत्र में होमगार्ड जवानों के लिए ठोस नीति बनाने की बात को शामिल करें।