फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heliport to be built in Roda at a cost of 22 crore

Una News: रोड़ा में 22 करोड़ से बनेगा हेलीपोर्ट जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य

Mon, 12 Oct 2026 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 12 Oct 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
Heliport to be built in Roda at a cost of 22 crore
खास खबर
विज्ञापन

ओएलएस सर्वे पूरा, सभी विभागों से मिली एनओसी, टर्मिनल भवन की नींव का काम शुरू
हेलीपैड की योजना बदली, अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा हेलीपोर्ट

रविंद्र शर्मा
ऊना। जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा में 22 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसे जून 2028 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले यहां 13 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपैड बनाने की योजना थी, लेकिन अब इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस हेलीपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र में इस परियोजना को रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक विकसित किए जा रहे न्यू हरोली क्षेत्र का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए ओएलएस (ऑब्स्टेकल लिमिटेशन सरफेस) सर्वे पूरा हो चुका है। सभी संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी मिल चुके हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण स्थल को समतल करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में हेलीपोर्ट के लिए बनाए जाने वाले टर्मिनल भवन की फाउंडेशन का काम चल रहा है। विभाग की ओर से जून 2028 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

--------
बॉक्स-
टर्मिनल भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
रोड़ा में बनने वाले हेलीपोर्ट में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद यात्रियों के ठहरने और प्रतीक्षा करने के लिए विशेष कमरे बनाए जाएंगे। टर्मिनल भवन में रिसेप्शन, बैठने की व्यवस्था, बाथरूम और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की योजना है। इसके अलावा यात्रियों के आगमन और प्रस्थान के प्रबंधन के लिए अलग-अलग स्थान, सुरक्षा जांच, सूचना व्यवस्था, आग से सुरक्षा और हेलीकॉप्टर संचालन से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं भी हेलीपोर्ट की जरूरतों के अनुरूप विकसित की जा सकती हैं। इन सुविधाओं का अंतिम स्वरूप स्वीकृत डिजाइन और संचालन संबंधी मानकों पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कोट:
रामपुर से लेकर हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को न्यू हरोली के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में रोड़ा में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य अगले वर्ष जून महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।- मुकेश अग्निहोत्री, उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed