फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heat strikes during the day, it rains in the evening

दिन में गर्मी की मार, शाम होते ही बरसी फुहार

Fri, 20 May 2022 08:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Heat strikes during the day, it rains in the evening
ऊना शहर में अचानक बदले मौसम के तेवर से गर्मी से निजात मिली। शुक्रवार शाम को तेज बारिश के साथ तूफान - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला में बीते कई दिनों से पड़ रही गर्मी के बीच शुक्रवार शाम को तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। वहीं मक्की और हरी सब्जियों की खेती कर रहे किसानों के चेहरे भी बारिश होने से खिल गए हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही तीखी गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया था। दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आईं। जरूरी काम निपटाने निकले लोग भी तीखी गर्मी के प्रकोप से बचने की जुगत करते नजर आए। शुक्रवार दिन को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच शाम छह बजे क्षेत्र में अचानक काले बादल छा गए। इसके बाद करीब 6:30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण मौसम में ठंडक आ गई। लंबे समय से बारिश की आस लगाए बैठे लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

उधर, किसानों के लिए भी बारिश एक बड़ी राहत लेकर आई है। क्षेत्र में किसान इस समय हरी सब्जियां और मक्की की फसल उगा रहे हैं। तेज धूप के कारण उन्हें हर तीसरे दिन सिंचाई करनी पड़ रही थी। बारिश होने से उन्हें आने वाले चार से पांच दिन सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बारिश से लगभग सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। कहा कि बारिश होने से शनिवार को भी मौसम सुहावना बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed