{"_id":"66fbe216c7b13f90e00254b7","slug":"health-of-78-people-checked-during-polian-beet-una-news-c-93-1-ssml1047-134543-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पोलियां बीत में जांचा 78 लोगों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पोलियां बीत में जांचा 78 लोगों का स्वास्थ्य
Wed, 02 Oct 2024 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
पोलियां बीत में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉक्टर। संवाद
टाहलीवाल (ऊना)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम ने मंगलवार को पोलियां बीत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 78 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस शिविर में 39 लोगों के विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।
जांच में उच्च रक्तचाप के 7, मधुमेह के 6, और जोड़ों के दर्द से ग्रस्त 30 लोग पाए गए। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच और रक्त परीक्षण निशुल्क किए गए। मरीजों को उपयुक्त उपचार और दवाइयों का वितरण भी मुफ्त में किया गया। इस अवसर पर आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और गांव के निवासी मौजूद थे।
इस मौके पर स्वास्थ्य मोबाइल टीम में प्रीति, मनीष, निहाल ने डॉ प्रदीप के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वस्थ जीवन शैली को लेकर जागरूक भी किया। संवाद