{"_id":"63c6f6a8e7a75b2219569955","slug":"health-minister-visited-maa-chintpurni-temple-una-news-c-19-1-33450-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्वास्थ्य मंत्री ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्वास्थ्य मंत्री ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में किए दर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने मंगलवार प्रात: चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पुजारी रोहित कालिया ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने पवित्र पिंडी के दर्शन करने के साथ पावन वट वृक्ष को धागा भी बांधा। मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल ने मंत्री को माता की चुनरी और फोटो भेंट की।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है, पहले वहां सुधार किया जाएगा। उनके साथ उनकी बेटी डॉ. दीपाली धवल भी थीं।
सीपीएस रामकुमार ने मां चिंतपूर्णी सेे लिया आशीर्वाद
ऊना। मंगलवार दोपहर मुख्य संसदीय सचिव और दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने भी मां के दरबार में हाजिरी भरी। वरिष्ठ पुजारी अजय कालिया ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई। उन्होंने मंदिर में स्थित पावन वटवृक्ष को मौली का धागा बांधा। मंदिर की ओर से उन्हें माता की चुनरी और फोटो भेंट की गई। चौधरी ने चुनाव से पहले मां के दरबार में जीत की मनोकामना के लिए पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी थी।