फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Health department will organize anemia awareness camps in schools

Una News: स्वास्थ्य विभाग स्कूलों में लगाएगा एनीमिया जागरूकता शिविर

Tue, 26 Aug 2025 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 26 Aug 2025 05:17 AM IST
विज्ञापन
Health department will organize anemia awareness camps in schools
जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी की जाएगी बच्चों की जांच
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिलेभर के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एनीमिया मुक्त अभियान चलाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस अभियान को शुरू किया जाएगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में जाकर एनीमिया की जांच करेंगी। साथ ही विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को भी एनीमिया को लेकर जागरूक करेंगी।
स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एनीमिया मुक्त अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी तरफ इस अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। बच्चों में खून की कमी के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें सामने आती हैं। ऐसे में कई बार समय रहते जांच न होने और जागरूकता की कमी से बच्चों को गंभीर रोग से भी ग्रस्त होना पड़ता है। इन सबसे बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान शुरू करेगा।
विज्ञापन

इसे लेकर सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है। अभियान के तहत अगर किसी बच्चे में एनीमिया की दिक्कत पाई जाती है तो उसे आगामी उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र और जरूरत पड़ने पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स



विद्यार्थियों में एनीमिया का पता लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग से भी इस अभियान में सहयोग लिया जाएगा।-डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed