फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Health department will conduct survey regarding tuberculosis in panchayats

Una News: पंचायतों में क्षय रोग को लेकर सर्वे करवाएगा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 11 Nov 2024 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 11 Nov 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Health department will conduct survey regarding tuberculosis in panchayats
ऊना। क्षय रोग को लेकर पंचायतों में चल टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत दूसरे चरण में सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा। इस अभियान का आगामी नव वर्ष से शुरू किया जाएगा। इस दौरान पंचायती राज और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त रूप से इस अभियान को चलाएंगी। सर्वेक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न वर्गों में जांच अभियान और सर्वे करने की कार्य योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन

जिला ऊना को क्षय रोग मुक्त बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा हैं। इस कड़ी में स्वास्थ्य विभाग पंचायतों में टीबी के मरीजों को पता लगाने के लिए एसीएफ (एक्टिव केस फाइंडिंग) अभियान को शुरू करेगा। इसके लेकर संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों से अभियान को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन

एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान जिला ऊना की सभी 245 पंचायतों में चलाया जाएगा। इनमें वह 68 पंचायतें भी शामिल होंगी, जिनको वर्ष 2023 के लिए टीबी मुक्त होने पर सम्मानित भी किया जा चुका है। इसको लेकर सभी खंड स्वास्थ्य अधिकारियों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वर्तमान में जिले में टीबी के 620 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वर्गों को लेकर होगा सर्वेक्षण
टीबी मुक्त पंचायत के लिए सर्वेक्षण में 60 वर्ष के ऊपर के वरिष्ठ नागरिक, मधुमेह से पीड़ित, धूम्रपान करने वाले, अत्यंत दुबले पतले, बीते दो वर्षों से टीबी संक्रमित के संपर्क में रहे लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा बीते पांच वर्षों में टीबी संक्रमित रहे मरीज, कैंसर से पीड़ित सहित अन्य लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा।



जिला ऊना में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत जल्द ही सर्वेक्षण शुरू होगा। इसे लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नए साल से इस सर्वेक्षण को शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. विशाल ठाकुर, जिला क्षय रोग अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed