टाहलीवाल (ऊना)। बाथड़ी से सटे श्री गुरु रविदास एतिहासिक चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में जेठे रविवार को फ्री मेडिकल सेवा सोसाइटी ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ आल इंडिया आदिधर्म मिशन के राष्ट्रीय प्रधान संत सतविंद्र हीरा ने किया।
इस अवसर पर 210 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवाइयां दी गईं। मेडिकल सेवा सोसाइटी के चेयरमैन संजीव कुमार ने बताया कि सोसाइटी पंजाब के साथ-साथ नालागढ़ में भी काम कर रही है। अब तक 170 शिविर लगाए जा चुके हैं। भविष्य में अगर कोई धार्मिक कार्यक्रम या मेले में बुलाता है तो हम तैयार हैं।
इस अवसर पर श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब के प्रधान संत सुरिंद्र दास, संत मनजीत मोहोबाल, संत कर्म चंद, संत गिरदारी लाल, जगदीश दिसा, बलवीर महे, मिशनरी गायक हरनाम सिंह बेलपुरी, मेडिकल सेवा सोसाइटी वॉइस चेयरमैन सर्वजीत बैंस, गुरमीत सिंह, डॉ. परमजीत कौर, डॉ. सिकंदर सिंह, लैब टेक्नीशियन डॉ. गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।