{"_id":"6a7a1dbbd4c8bc940b090786","slug":"groundbreaking-ceremony-for-bulk-drug-park-to-be-held-in-december-not-september-una-news-r-399-1-sml1019-508981-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सितंबर में नहीं, दिसंबर में होगी बल्क ड्रग पार्क की ग्राउंड सेरेमनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सितंबर में नहीं, दिसंबर में होगी बल्क ड्रग पार्क की ग्राउंड सेरेमनी
Tue, 11 Aug 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
ऊना। बल्क ड्रग पार्क की ग्राउंड सेरेमनी की योजना फिलहाल लटक गई है। बल्क ड्रग पार्क की जमीन तो समतल हो गई लेकिन उद्योगों को दिखाई देने वाली मूलभूत सुविधाओं का ढांचा तैयार नहीं हो पाया है। ऐसे में सितंबर महीने में ग्रांउड सेरेमनी आयोजित होने वाले कार्यक्रम को प्रदेश सरकार ने चार महीने के लिए टाल दिया है। मौक पर बल्क ड्रग पार्क की भूमि ही समतल की गई है। अभी वहां न तो उद्योगों के लिए प्लॉट विकसित हुए हैं और न पेयजल की पाइपलाइन बिछ पाई है। बिजली की लाइन बिछाने का काम भी अभी शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में निवेश करने वाली कंपनियों के बीच पार्क की अधूरी तैयारियों को लेकर कोई गलत संदेश न जाए, इससे प्रदेश सरकार ने बचते हुए ग्राउंड सेरेमनी को अब दिसंबर में करवाने योजना बनाई है।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में जनसभा के दौरान सितंबर महीने में ग्राउंड सेरेमनी करने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर उद्योग विभाग के अधिकारियों को प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। आधी अधूरी सुविधाओं के चलते इसमें देरी होगी। हरोली क्षेत्र में करीब 1405 एकड़ में बल्क ड्रग पार्क विकसित किया जा रहा है। यह देश में बल्क ड्रग और एपीआई निर्माण को बढ़ावा देने वाली बड़ी परियोजना है।
-- -- -- -- -- -- -- -
ये सुविधाएं होनी हैं विकसित
पार्क में उद्योगों को पेयजल, पर्याप्त बिजली आपूर्ति के लिए 120 मेगावाट तक की विद्युत व्यवस्था, उत्पादन जरूरतों के लिए भाप उत्पादन और वितरण व्यवस्था, जीरो लिक्विड डिस्चार्ज आधारित कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी), ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र, कॉमन वेयरहाउस, सॉल्वेंट स्टोरेज, सॉल्वेंट रिकवरी और डिस्टिलेशन सुविधा भी उपलब्ध करवाने की योजना है। पार्क में आंतरिक सड़कें, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, पुल, फेंसिंग और अन्य आधारभूत ढांचा विकसित किया जाना है।
विज्ञापन
निवेशकों को मौके पर पार्क की विकसित तस्वीर दिखाई दे और उन्हें यह भरोसा मिले कि उद्योग स्थापित करने के बाद बिजली, पानी, अपशिष्ट प्रबंधन और अन्य साझा सुविधाओं के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल ग्राउंड सेरेमनी चार महीने बाद करने की योजना है।
-हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री