फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government should find those responsible for Bilaspur firing incident: Dr. Sikandar

बिलासपुर गोलीकांड के जिम्मेदार लोगों को खोजे सरकार : डॉ. सिंकदर

Mon, 17 Mar 2025 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Government should find those responsible for Bilaspur firing incident: Dr. Sikandar
भाजपा कार्यलय ऊना में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार का स्वागत करते विधायक सतपाल सत्ती व अन्य।संवा
कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकल चुका है जनाजा
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारतीय जनता पार्टी ऊना मंडल के परिचयात्मक वर्ग का आयोजन रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय दीप कमल में किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कौशल ने की जबकि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। सिकंदर कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में संगठन पर्व आयोजित किया है। उसके बाद नई कार्यकारिणियों का गठन करने के बाद सभी लोगों के आपस में परिचय को लेकर बैठकों और वर्गों का दौर जारी है। इस बैठक में जहां पार्टी के सभी पदाधिकारी एक दूसरे से रूबरू होंगे, वहीं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा भी की जाएगी। पार्टी नेता की ओर से आगामी समय के लिए जारी किए गए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए भी सभी को एकजुटता के साथ काम करने की प्रेरणा दी जाएगी। बिलासपुर गोलीकांड के बाद पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की ओर से भाजपा पर लगाए आरोप का जवाब देते हुए राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने कहा कि बिलासपुर में यह पहली बार नहीं हुआ। बिलासपुर में इससे पहले डीसी और एसपी कार्यालय के समक्ष कोर्ट परिसर में भी गोली चली। भारतीय जनता पार्टी इस गोलीकांड की कड़े शब्दों में निंदा करती है और प्रदेश की सरकार को इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे धकेलना चाहिए। हिमाचल प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के चलते यहां का हर नागरिक खौफ के साए में जी रहा है। प्रदेश की सरकार के पास पूरा तंत्र मौजूद है। ऐसे में इस गोलीकांड के जिम्मेदार कौन व्यक्ति हैं, उनको भी सरकार को खोज कर जनता के सामने लाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से जनाजा निकल चुका है। हर जगह माफिया दनदनाता फिर रहा है, गुंडा तत्व सरेआम घरों में घुसकर गोलियां चला रहे हैं। सरकार अपना काम करने के बजाय दूसरों पर दोषारोपण करके अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed