{"_id":"6a5928b502823923b9065964","slug":"government-schools-are-being-inspected-in-the-first-phase-of-the-inspection-una-news-c-93-1-ssml1048-198787-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: निरीक्षण के पहले चरण में सरकारी स्कूलों की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: निरीक्षण के पहले चरण में सरकारी स्कूलों की हो रही जांच
Fri, 17 Jul 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
ऊना। नए शैक्षणिक सत्र के बीच शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण का दौर शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में विभिन्न सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर वहां विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, मिड-डे मील और खेल मैदान सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की टीम बिना पूर्व सूचना के स्कूलों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच कर रही है।
निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर की स्वच्छता, कक्षाओं की स्थिति, पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था, मिड डे मील की गुणवत्ता एवं भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, खेल मैदानों की उपलब्धता तथा विद्यार्थियों के लिए बनाए गए अन्य जरूरी इंतजामों की पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा स्कूलों में रिकॉर्ड संधारण और शैक्षणिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी तक जिन स्कूलों का निरीक्षण किया गया है, वहां अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली हैं। उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि औचक निरीक्षणों का उद्देश्य केवल कमियां तलाशना नहीं बल्कि स्कूलों में शिक्षा के साथ सुरक्षित और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करना है। निरीक्षण अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा और दूसरे चरण में अन्य सरकारी स्कूलों के अलावा निजी शिक्षण संस्थानों का भी निरीक्षण किया जा सकता है।
आपदा प्रबंधन से जुड़े कुछ बिंदुओं में सुधार की दरकार
हालांकि निरीक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े कुछ बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता महसूस की गई है। कई स्कूलों में आपदा से निपटने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के बेहतर क्रियान्वयन, आपातकालीन निकास, सुरक्षा संबंधी संकेतक और मॉक ड्रिल जैसी व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को आवश्यक कमियों को जल्द दूर करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए कहा है।