{"_id":"68c422b794e377ea7e081d59","slug":"government-schemes-were-explained-through-street-plays-in-godri-siddh-and-jowar-una-news-c-93-1-una1002-165273-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गोदरी सिद्ध और ज्वार में नुक्कड़ नाटक से बताईं सरकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गोदरी सिद्ध और ज्वार में नुक्कड़ नाटक से बताईं सरकारी योजनाएं
विज्ञापन
कहा- आश्रय योजना में पक्का मकान बनाने को मिल रहे 1.50 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र परिवारों को स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए 1.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दे रही है। लाभार्थियों की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और आवेदन तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में सभी दस्तावेजों के साथ जमा कराने होंगे।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से जुड़ा नाट्य दल आरके कला मंच चिंतपूर्णी ने अंब के गोदरी सिध और ज्वार गांवों में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के जरिये ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा एवं सुरक्षा योजना और नशा निवारण पर जागरूक किया। कलाकारों ने नशे को गंभीर सामाजिक बुराई बताया और लोगों से इससे दूर रहने का आह्वान किया।