फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government is making plans for comprehensive reform in education: Raizada

शिक्षा में व्यापक सुधार की योजनाएं बना रही सरकार : रायजादा

Thu, 28 Nov 2024 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Government is making plans for comprehensive reform in education: Raizada
संतोषगढ़ में वार्षिक समारोह में सतपाल रायजादा को सम्मानित करते स्कूल  स्टाफ। स्रोत संस्थान
कहा- बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ स्थित स्वर्गीय वीरेंद्र गौतम मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संतोषगढ़ में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर एवं स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने वंदेमातरम गाकर किया। मुख्यातिथि सतपाल सिंह रायजादा ने मेधावी विद्यार्थियों को इस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिक्षा, खेलकूद व स्कूल की अन्य गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में ढांचागत विकास पर बल दे रही है। इसके साथ यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो। सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि को स्कूल प्रशासन की ओर से प्रिंसिपल उपेंद्र सिंह राणा एवं स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नवनीत सैनी के नेतृत्व में शाल, टोपी एवं स्मृति चिह्न से नवाजा गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह राणा ने स्कूल की गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। इस दौरान मुख्यातिथि सतपाल सिंह रायजादा ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों पर उन्हें पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed