{"_id":"690f518f16535f39e3038988","slug":"got-the-job-of-gramin-dak-sevak-in-amb-with-fake-certificate-una-news-c-93-1-una1002-171421-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब में जाली प्रमाण पत्र से हासिल की ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब में जाली प्रमाण पत्र से हासिल की ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी
विज्ञापन
जांच में नौकरी प्राप्त करने के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र निकले जाली
राजस्थान के मोहन सिंह गुर्जर के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजस्थान निवासी व्यक्ति पर जाली दस्तावेज के आधार पर डाक सेवक की नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है। इस मामले में डाक विभाग के शिवालिक उपमंडल अंब के निरीक्षक (डाक) सारंग पाणी ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि मोहन सिंह गुर्जर, निवासी खेहसवाना राजपूत, जयपुर (राजस्थान) ने वर्ष 2024 में उपमंडल अंब के तहत उप डाकघर नैहरी नौरंगा की रपोह मिसरां शाखा में ग्राम डाक सेवक (सहायक शाखा डाकपाल) के पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी। चयन के लिए उसने राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर द्वारा जारी कथित मैट्रिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था।
दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान यह प्रमाणपत्र डिजीलॉकर एवं ऑनलाइन माध्यम से सत्यापित नहीं हो पाया। इसके बाद कागजात संबंधित बोर्ड को भेजे गए, जहां यह स्पष्ट हुआ कि उम्मीदवार द्वारा जमा की गई मार्कशीट मूल प्रमाणपत्र नहीं बल्कि रंगीन फोटो कॉपी थी।
डाक विभाग ने प्रमाणपत्र की सत्यता की पुष्टि के लिए कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। अंततः आरोपी कर्मचारी ने 6 सितंबर 2024 को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन
निरीक्षक सारंग पाणी ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया कि आरोपी ने फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त की, जिससे उसने न केवल वेतन एवं सेवा लाभ गलत तरीके से हासिल किए, बल्कि विभाग को आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया।
इस मामले पर एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।