फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gopashtami festival organized in Santoshgarh

संतोषगढ़ में गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन

Sat, 13 Nov 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Gopashtami festival organized in Santoshgarh
संतोषगढ़ में गोपाष्टमी महोत्सव के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु। - फोटो : Una
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर की सवा सौ साल पुरानी गोशाला में तीन दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव में आशुतोष महाराज की शिष्या ने प्रवचन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

शिष्या त्रिपदा भारती, साध्वी जयंती भारती, सदया भारती, अखंड ज्योति भारती, पुण्य भारती, भगवती भारती, करालिका भारती, साध्वी उत्तमा भारती, द्वारा अपनी सारगर्भित एवं ओजस्वी वाणी द्वारा कृष्ण कथा का भक्ति रस एवं कृष्ण लीलाओं सहित मधुर संगीत से परिपूर्ण कथामृत का रसपान करवाया। गोपाष्टमी महोत्सव के 87वें धार्मिक कार्यक्रम में सारा पंडाल नंद महोत्सव के कारण गोकुल गांव की भांति लग रहा था। जब नन्हें से कृृृृष्ण कन्हैया को पालने में डाला गया तो सभी श्रद्धा से नतमस्तक हो उठे एवं सारा पंडाल ब्रजवासियों की भांति नाच उठा।
गोरक्षणी सभा के महासचिव पं. प्यारे लाल शास्त्री ने बताया कि अब धार्मिक कार्यक्रम 14 नवंबर को भी रात को 7 बजे से साढ़े 10 बजे तक साध्वी जयंती भारती द्वारा गोशाला परिसर में गोमाता के महत्व पर कथा, प्रवचन एवं कृष्ण लीला और भजन संगीत का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद गोरक्षिणी सभा की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। आरती करके प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान गोरक्षणी सभा संतोषगढ़ के चेयरमैन शिवकिशोर वासुदेवा, पूर्व चेयरमैन हरिकिशन पटियाल, प्रधान दिलबाग सिंह सैनी, वरिष्ठ उपप्रधान नागेश चब्बा, महासचिव प्यारे लाल शास्त्री, कोषाध्यक्ष छोटू राम सैनी, अमर सिंह सैनी, शिव कुमार शर्मा, रोहित शर्मा, अश्वनी गौतम, जगमोहन सिंह वालिया, राकेश कुमार चब्बा, शशि दत्त शर्मा, चरणदास महाजन, हरिओम वर्मा और गणपति गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed