{"_id":"627c0599d6fe4711536fa234","slug":"gold-jewelery-stole-from-home-in-samurkalan-una-news-sml4085287103","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूरकलां में घर से स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूरकलां में घर से स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते समूरकलां में एक घर में शातिर खिड़की से घुसकर बीते मंगलवार रात को स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बीते दस मई रात को 17 वर्षीय अलका रानी निवासी समूरकलां तहसील और जिला ऊना के माता-पिता और अन्य परिजन शादी समारोह में गए थे। घर पर अलका के अलावा दादा-दादी और उसका छोटा भाई था। मंगलवार रात दस बजे अलका रानी और उसके छोटे भाई ने मकान के पास झाड़ियों में आवाज सुनी। इस पर टॉर्च से रोशनी करने और आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। बाद में घर के प्रांगण में सोने पर रात करीब 11.30 बजे बेडरूम से अचानक फोन बजने की आवाज सुनाई दी।
बाद में कमरों में देखा तो बेड खुले पड़े हैं और सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। कमरों में रखी पेटी का ताला भी टूटा हुआ पाया गया। इस पेटी के अंदर स्वर्ण आभूषण रखे थे। शातिर एक हार सेट, टीका, नथ, छह अंगूठियां, कान की वालियां चुरा ले गए। बाद में जांच पड़ताल में पता चला कि कोई अज्ञात शातिर मकान की पिछली तरफ खिड़की का पल्ला खुला होने पर लोहे की ग्रिल को खोल कर अंदर घुसा और पेटी का ताला तोड़कर जेवरात ले गया। इन आभूषणों की कुल कीमत करीब 91 हजार रुपये बनती है। उधर, डीएसपी मुख्यालय कुलविंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।