फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gol Gappa water and coffee samples found to be substandard

Una News: गोल गप्पे का पानी, कॉफी के सैंपल घटिया पाए गए

Wed, 20 Nov 2024 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Gol Gappa water and coffee samples found to be substandard
कंडाघाट की लैब में सरसों का तेल भी मिक्स ब्रांडेड निकला
विज्ञापन

गोल गप्पे के पानी में रंग का था अधिक इस्तेमाल
ऊना। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से गोल गप्पे का पानी और काॅफी के लिए गए सैंपल सब स्टैंडर्ड (घटिया) पाए गए हैं। इसके अलावा सरसों का तेल भी मिक्स ब्रांडेड निकला है। खाद्य सुरक्षा विभाग ऊना की टीम की तरफ से बीते सितंबर में यह सैंपल लिए गए थे। टीम की तरफ से कुल 17 सैंपल लिए गए थे। इनमें से अभी तीन की रिपोर्ट कंडाघाट लैब से आई है। विभाग की टीम ने सितंबर में ऊना शहर से गोल गप्पे के पानी के सैंपल लिए थे। इसमें रंग का अधिक इस्तेमाल होने पर इसे सब स्टैंडर्ड पाया गया। वहीं, कॉफी भी विभाग की तरफ से तय मानकों पर खरी नहीं उतरी है। साथ ही सरसों के तेल का भी एक सैंपल ऊना जिला से लिया गया था। इस तेल को भी मिक्स ब्राडेंड बताया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त जगदीश धीमान ने बताया कि सितंबर माह में उक्त सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से तीन की रिपोर्ट अभी आई है। इस पर विभाग की तरफ से आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed