{"_id":"62b8aa9d2c070d09780fe2f5","slug":"girl-jumped-in-dam-una-news-sml4133678179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलैहड़ी की युवती नंगल डैम में कूदी, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलैहड़ी की युवती नंगल डैम में कूदी, तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल। ऊना के गांव लमलैहड़ी की रहने वाली एक युवती रविवार को नंगल डैम के गेट नंबर दो से नहर में कूद गई। युवती को ढूंढने के प्रयास लगातार जारी हैं। खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चला था।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक युवती ने अचानक अपनी चप्पल उतारीं और बैग पटरी पर रखकर नहर में कूद गई। नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण उसका पता नहीं चला है। पुलिस को बैग से एक आधार कार्ड, सुसाइड नोट और एक मोबाइल फोन मिला है। युवती के बैग में मिले दस्तावेजों के मुताबिक वह ऊना जिले के गांव लमलैहड़ी की रहने वाली है। उसके पास मिला आधार कार्ड किसी बुजुर्ग महिला का है। बताया जा रहा है कि युवती की आयु लगभग 22 साल है। सुसाइड नोट से सामने आया है कि युवती मानसिक तौर पर परेशान थी।
नंगल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिवार से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया है। नंगल डैम की ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने कहा की रेलवे क्रॉसिंग का फाटक खुलते ही पुल पर जाम के हालत थे। उसी दौरान युवती नहर में कूद गई।
विज्ञापन
--