फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ganesh Visarjan took place amidst the chants of Ganpati Bappa Morya, next year you come early..

Una News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.. के उद्घोषों के बीच हुआ गणेश विसर्जन

Sat, 06 Sep 2025 08:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Visarjan took place amidst the chants of Ganpati Bappa Morya, next year you come early..
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। जिलेभर में अनंत चतुर्दशी के मौके पर दस दिन तक चल रहे गणेश उत्सव का शनिवार को समापन हुआ। पवित्र नदियों में गणेश प्रतिमाओं का विधिपूर्वक विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरसा तू जल्दी आ के जयघोष के साथ जुलूस में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अजोली स्थित शास्त्री मार्किट में 31वां गणेश महोत्सव मनाया गया। महोत्सव कमेटी की ओर से दस दिन तक धार्मिक कार्यक्रम और पूजा आयोजित की गई। विसर्जन जुलूस अजोली से शुरू होकर नया नंगल, पीएसीएल चौक, सेक्टर दो, सेक्टर चार और विभोर साहिब होते हुए सतलुज नदी तक पहुँचा। स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी मूर्तियों का विसर्जन नदी में किया। समापन अवसर पर महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण द्विवेदी सहित अन्य सदस्यों और सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed