{"_id":"68c413d7cd51af738d022733","slug":"gaggi-murder-case-shooters-had-bought-mobiles-and-fake-sim-cards-on-the-same-day-sp-una-news-c-93-1-una1002-165265-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गग्गी हत्याकांड : शूटरों ने उसी दिन खरीदे थे मोबाइल और जाली सिम : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गग्गी हत्याकांड : शूटरों ने उसी दिन खरीदे थे मोबाइल और जाली सिम : एसपी
विज्ञापन
कहा- गैंगवार की वजह से हुआ था राकेश उर्फ गग्गी का कत्ल : एसपी
जिले में अवैध हथियारों की हो रही सप्लाई, रोकना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ख्वाजा बसाल में 27 जुलाई को दिनदहाड़े सैलून में राकेश कुमार उर्फ गग्गी की गोली मारकर हत्या गैंग्स के बीच आपसी जंग का नतीजा रही। यह खुलासा शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने पत्रकार वार्ता में किया। एसपी ने बताया कि पंजाब पुलिस की मदद से हिमाचल पुलिस ने हत्याकांड के आरोप में कुख्यात गैंगस्टर राजीव कौशल और उसके साथ हत्या में शामिल शूटर विपन कुमार को ट्रांजिट रिमांड पर ऊना लाया है। उन्होंने कहा कि यह मामला एक तरह से ब्लाइंड मर्डर बन चुका था। अपराधियों ने हर सुराग मिटा दिया था, लेकिन पंजाब पुलिस की मदद से दोनों आरोपी गिरफ्त में आए। वारदात के लिए अपराधी चोरी की बाइक पर आए थे। मास्क और हेलमेट पहनने के साथ-साथ उन्होंने जिस मोबाइल और सिम का इस्तेमाल किया था, वह उसी दिन खरीदे थे और जांच में फर्जी पाए गए। एसपी अमित यादव ने कहा कि गैंग्स के बीच बढ़ता तनाव इस हत्या की मूल वजह रहा। छोटे अपराधों की अनदेखी ही बड़े अपराधों का रूप ले लेती है, इसलिए अब पुलिस ऐसे मामलों पर सख्ती से लगाम लगाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
जल्द होंगी और गिरफ्तारियां
जिला पुलिस कप्तान ने दावा किया कि इस हत्याकांड में और गिरफ्तारियां होना बाकी हैं। मुख्य शूटर की तलाश भी जारी है। उन्होंने बताया कि मामले को सुलझाने में साइबर सेल की अहम भूमिका रही। वारदात बेहद प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दी गई थी, इसके बावजूद पुलिस टीमों ने केस सुलझाने में सफलता पाई। जिले में अवैध हथियारों की सप्लाई भी हो रही है, जिस पर रोक लगाना बेहद जरूरी है। साफ किया कि चाहे कोई गरीब परिवार से संबंध रखता हो, अगर वह कानून तोड़ेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने हरियाणा और पंजाब पुलिस के सहयोग के लिए आभार भी जताया।