{"_id":"610448c18ebc3e585e421d62","slug":"full-arrangements-for-the-safety-of-girl-students-hand-sanitization-will-be-done-by-automatic-machine-una-news-sml378725860","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं की सुरक्षा के पूरे प्रबंध, ऑटोमैटिक मशीन से होंगे हैंड सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की सुरक्षा के पूरे प्रबंध, ऑटोमैटिक मशीन से होंगे हैंड सैनिटाइज
विज्ञापन
ऊना के कन्या स्कूल कक्षाओं का निरीक्षण करते प्रधानाचार्य सोमनाथ धीमान व अन्य
- फोटो : Una
ऊना। समय दोपहर 01.45 बजे। दिन शुक्रवार। स्थान रावमापा कन्या ऊना। स्कूल परिसर में सन्नाटा पसरा है। स्कूल के गेट से प्रवेश किया तो स्कूल में एक शिक्षक की सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम चल रहा है। स्कूल परिसर में दौरा करने पर पाया कि स्कूल स्टाफ और छात्राओं की सुरक्षा के लिए सैनिटाइजेशन के पूरे प्रबंध किए गए हैं। स्कूल के दोनों प्रवेश द्वारों पर सैनिटाइजेशन की सुविधा है।
हैंड सैनिटाइजर के साथ स्कूल में तीन सेंसरयुक्त ऑटोमैटिक सैनिटाइजेशन मशीनें भी लगी हैं। इसका प्रयोग स्कूल स्टाफ कर रहा है। स्कूल परिसर में घूमते हुए स्कूल में आठ अलग-अलग जगह हैंड सैनिटाइजेशन की सुविधा मिली।
टीम 1.55 बजे पर प्रधानाचार्य कक्ष पहुंची। प्रधानाचार्य स्कूल स्टाफ के साथ काम को लेकर चर्चा करते हुए दिखे। वह नगर परिषद के अधिकारियों से फोन पर स्कूल को सैनिटाइजेशन के लिए टीम को भेजने की बात करते हुए दिखे। इसके बाद 01.58 बजे स्कूल प्रधानाचार्य ने खुद अमर उजाला टीम को कोविड से बचाव को लेकर किए प्रबंधों से अवगत करवाने के लिए स्कूल का दौरा करवाया। उन्होंने छात्राओं को बैठने के लिए सभी कक्षाओं में की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। सभी डेस्कों पर बैठने के लिए लगाए निशान दिखाए।
विज्ञापन
छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध : प्रधानाचार्य
राजकीय सीसे कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य सोमलाल धीमान ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई हैं। तीन ऑटोमैटिक मशीनें और आठ हैंड सैनिटाइजर की सुविधा पुख्ता की गई है। नगर परिषद कमेटी की टीम शनिवार तक स्कूल को सैनिटाइज कर दिया जाएगा।