फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Free legal aid and information about the justice system provided in Santoshgarh

Una News: संतोषगढ़ में दी मुफ्त कानूनी सहायता और न्याय प्रणाली की जानकारी

Tue, 14 Oct 2025 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Free legal aid and information about the justice system provided in Santoshgarh
महिलाओं को 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया जागरूकता शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। नालसा जागृति योजना के तहत आयोजित इस शिविर में नागरिकों को कानूनी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नगर निगम ऊना के ज्वाइंट कमिश्नर मनोज कुमार ने बताया कि यह पहल ग्रामीण और कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और न्याय प्रणाली से जुड़ने में सशक्त बनाने के लिए चल रही है। अधिवक्ता नीरज कुमार ने महिलाओं को 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाइन हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे सहायता और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रदान करती है। यह एक ही नंबर पर देशभर में महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी उपलब्ध कराती है। महिला हेल्पलाइन का स्टाफ महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में विशेषज्ञ है और संबंधित मामलों को संभालने का व्यापक अनुभव रखता है। अधिवक्ता ने इसके साथ ही 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी। इस राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर पर साइबर अपराध, जैसे ऑनलाइन भुगतान घोटाला, ओटीपी धोखाधड़ी या हैक किए गए खातों की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed