फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four injured, including a woman and a child, in a collision between two cars in Kalsehda.

Una News: कलसेहड़ा में दो कारों की टक्कर महिला-बच्चे समेत चार घायल

Sun, 28 Jun 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 28 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Four injured, including a woman and a child, in a collision between two cars in Kalsehda.
नंगल (ऊना)। नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक बच्चे और एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नंगल के समीप गांव कलसेहड़ा में सुबह करीब पांच बजे हुआ, जब दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक कार हिमाचल प्रदेश के धनेटा क्षेत्र से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी जबकि दूसरी कार दिल्ली से हिमाचल की तरफ आ रही थी। कलसेहड़ा के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में धनेटा निवासी नरेंद्र कुमार, आशा देवी और कश्मीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से नागरिक अस्पताल नंगल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नरेंद्र कुमार, आशा देवी और कश्मीर सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी कार में सवार तीन लोगों में से एक बच्चे को चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए, जिससे वाहन सवारों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। इंस्पेक्टर दानिशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना की जानकारी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed